Sunday 1 January 2012

मुबारक नया साल


मधुर प्रेम का
ताना-बाना
मधुर स्नेह की भाषा
मधुर प्रेम रस
भीगे नैना
मधुर मिलन की आशा

रहे सलामत
रिश्ते नाते
रहे सलामत नूर
रहे सलामत
सेहत सबकी
प्यार मिले भरपूर…

मधुर मधुर
मुस्कान बिखेरे
सांझ सुबह की लाली
नव कलियों से
नव पुष्पों से
भर जाए डाली डाली

मधुर याद देकर
जेहन में
गया साल यह ग्यारह
शुभ शुभ बीते
नया साल यह
कहे वक्त हरकारा…।

2 comments: