Saturday, 30 July 2011

तुम जब मिलना


शब्द नहीं हैं कहने को
जितनी बातें हैं
घुमड रही
मन के भीतर
उन सब बातों को
तेरे सम्मुख
जस का तस रख सकने को…।
तुम जब मिलना
ये होठ कांपते
कह न सकें
और पलक बावरे
मुँदे रहें ,गर खुल न सकें
तुम सुन लेना………
शब्दों  में ढ्ल न पाए
जो जज्बात,
गर ढुलक गए, मोती बनकर
तुम चुन लेना
सब सुन लेना……।

1 comment: